Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

उफनती नदी को पार कर रहे स्कूली छात्र और ग्रामीण

Follow Us on Our Social Media

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम खोलझर से बुल्लूटोला जाने वाले मार्ग पुलिया पर लबालब पानी भर गया है।

गौरतलब है कि, इस पुल का एक खतरनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि, स्कूली छात्र और ग्रामीण उफनते पानी में पुल पार करते नजर आए हैं। यह वीडियो तीन दिनपुराना बताया जा रहा है।

जान जोखिम में डालकर पार करते हैं पुल
दरअसल, बारिश में पुल के ऊपर पानी लबालब भर जाता है। जिससे स्कूली छात्रों और ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार पुल बनने की मांग की है, पर कुछ फायदा नहीं हुआ। सभी ग्रामीण जान जोखिम में डालकर बरसात में पुल पार करते हैं।

भारी बारिश से पुलिया पर चढ़ा पानी
वहीं जशपुर जिले में हो रही बारिश के कारण नदी- नाले उफान पर है। यहां का नगर पंचायत कोतबा का भालुखार टिपकडाँड़ टापू में तब्दील हो गया है। जिसके कारण यहां के 30 परिवारों से अधिक परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन बाधित हो गया है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button