छत्तीसगढ़
Trending
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज दुर्ग और रायपुर दौरा, रोजगार मेले में होंगे शामिल
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 8 अक्टूबर 2026 को दुर्ग और रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का दौरा प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दुर्ग पहुंचेंगे और रविविशंकर स्टेडियम में आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय रोजगार मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम को मुख्यमंत्री वॉल्ट रिसॉर्ट, सड्डू, रायपुर में आयोजित ‘GenNext संवाद’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके बाद शाम करीब 6:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।



