Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

गढ़फुलझर में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, ग्रामीणों और पंचायत सदस्यों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

Follow Us on Our Social Media

बसना। विकासखंड बसना के ग्राम गढ़फुलझर में संचालित शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों और पंचायत सदस्यों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है।

शराब दुकान हटाने की मांग पर ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि गांव के चौक से कुछ ही दूरी पर शराब दुकान संचालित होने के कारण आम लोगों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, शाम होते ही शराब दुकान के आसपास लोगों की भीड़ जमा होने लगती है।

इससे सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, महिलाओं और अन्य वाहन चालकों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब दुकान की मौजूदा स्थिति के कारण क्षेत्र में असुविधा और असुरक्षा का माहौल बना रहता है।

ग्रामीणों ने यह भी चिंता जताई है कि पिछले कई महीनों से क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में शराब दुकान को आबादी और मुख्य आवागमन वाले मार्ग से दूर स्थानांतरित किया जाना जरूरी है।

ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की मांग है कि जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शराब दुकान को तत्काल दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए। जब तक उनकी मांग पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की बात कही जा रही है।

अब देखना होगा कि ग्रामीणों के लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद आबकारी विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button