Follow Us on Our Social Media
खेल समाचारछत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में 10 और 13 मई को IPL मुकाबले, कल से टिकट बुकिंग शुरू

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। राजधानी रायपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दो बड़े मुकाबले 10 और 13 मई को आयोजित किए जाएंगे। इन मैचों के लिए टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू होगी।

दर्शकों को टिकट केवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप के माध्यम से ही उपलब्ध होंगे। किसी अन्य प्लेटफॉर्म से टिकट खरीदने पर नकली टिकट का जोखिम बताया गया है।

10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा, जबकि 13 मई को RCB का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, RCB टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और लगभग 6 दिनों तक यहां रहेगी। इस दौरान टीम अभ्यास सत्र भी करेगी। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम के भी 8 मई के बाद रायपुर पहुंचने की संभावना है।

टिकट दरों की बात करें तो सबसे सस्ती टिकट लगभग 2000 रुपये की हो सकती है। इसके अलावा 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपये तक की विभिन्न श्रेणियों में टिकट उपलब्ध रहेंगे।

दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं, जिससे अब दर्शक खिलाड़ियों को और करीब से देख सकेंगे।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button