Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़

पर्यावरण संरक्षण की मिसाल: गरियाबंद पुलिस ने पुलिस लाइन में रोपे फलदार और छायादार पौधे

Follow Us on Our Social Media

गरियाबंदविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज गरियाबंद स्थित रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) में एक प्रेरणादायक और जनहितकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस बल ने न केवल कानून-व्यवस्था की प्रतिबद्धता को दोहराया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश भी दिया।कार्यक्रम की शुरुआत साप्ताहिक जनरल परेड से हुई, जिसमें पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर (भा.पु.से.) ने सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इसके पश्चात पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया।पुलिस अधीक्षक ने स्वयं फलदार पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की, जिसके बाद जिला पुलिस बल के सभी राजपत्रित अधिकारियों, रक्षित निरीक्षक तथा पुलिस लाइन के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। इस दौरान आम, जामुन और अमरूद जैसे फलदार वृक्षों के साथ-साथ छायादार पौधों का भी बड़े पैमाने पर रोपण किया गया कार्यक्रम

के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज और पर्यावरण के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य की नींव रखता है।उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित करें, ताकि ये पौधे भविष्य में वृक्ष बनकर समाज को लाभान्वित कर सकें।कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ के साथ किया गया, जिसमें सभी ने हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Back to top button