Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

शासकीय भूमि पर रिसॉर्ट निर्माण का मामला, कलेक्टर ने रुकवाया काम

Follow Us on Our Social Media


धमतरी। जिले के ग्राम बरारी में शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण कर रिसॉर्ट निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और काम बंद करवाया।

जानकारी के अनुसार ग्राम बरारी में लगभग 70 डिसमिल शासकीय भूमि पर मौजूद पेड़ों की कटाई कर रिसॉर्ट निर्माण की तैयारी की जा रही थी। मामले की शिकायत प्रशासन तक पहुंचने के बाद जांच शुरू की गई।

आरोपों के घेरे में आए बरारी निवासी खूबलाल ध्रुव का कहना है कि वह पिछले करीब 40 वर्षों से उक्त भूमि पर निवास कर रहा है और डुबान प्रभावित होने के कारण यहां रह रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की शिकायत के बाद यह मामला सामने आया है तथा प्रशासन जो भी वैधानिक कार्रवाई करेगा, वह स्वीकार होगी।

मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। यदि भूमि शासकीय है तो निर्माण कार्य किस आधार पर किया जा रहा था और पेड़ों की कटाई के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं।

फिलहाल प्रशासन ने निर्माण कार्य रोक दिया है और भूमि की स्थिति, कब्जे तथा अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button