Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

मेडिकल दुकान के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us on Our Social Media

बसना। भंवरपुर चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े मेडिकल दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम पलसापाली निवासी सिंधु सागर चौधरी (30), जो भंवरपुर-बसना रोड स्थित अपनी मेडिकल दुकान का संचालन करते हैं, ने बताया कि 4 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे उन्होंने अपनी हीरो सुपर स्प्लेंडर (क्रमांक CG06GJ1457) दुकान के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद बाहर निकलने पर बाइक गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद वाहन का पता नहीं चला। चोरी गई बाइक की कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button