मुख्यमंत्री निवास में विराजे गणपति बप्पा, साय ने मांगी प्रदेश की खुशहाली

रायपुर, 14 सितंबर 2026। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा और उल्लास के बीच भगवान श्री गणेश की स्थापना हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवारजनों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि और विवेक के प्रतीक हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत उनकी आराधना से करने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला उत्सव भी है।
साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में तीज-त्योहारों का विशेष महत्व है। ऐसे पर्व लोगों को परंपराओं और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ परिवार तथा समाज को एक सूत्र में पिरोते हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री के परिजन, सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी, प्रेस अधिकारी आलोक सिंह सहित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



