Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

नुआखाई: नई फसल, किसान सम्मान और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नुआखाई पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अन्नदाताओं की सुख-समृद्धि, अच्छी पैदावार और हर परिवार की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नुआखाई नई फसल के स्वागत, प्रकृति के प्रति आभार और किसान के परिश्रम के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण लोकपर्व है। खेतों में तैयार अनाज मेहनत के साथ प्रकृति की कृपा और कृषि संस्कृति की समृद्धि का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेती केवल रोजगार नहीं, बल्कि सामाजिक जीवन और लोकपरंपराओं का अभिन्न हिस्सा है। नुआखाई अपनी मिट्टी और जड़ों से जुड़े रहने के साथ पारिवारिक एकता, आत्मीयता और भाईचारे को मजबूत करता है।

मुख्यमंत्री ने कामना की कि प्रदेश में प्रकृति की कृपा बनी रहे, खेत लहलहाते रहें, अन्न भंडार भरें और किसानों के घर समृद्धि आए। हर परिवार में सुख, शांति एवं खुशहाली का संचार हो।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button