Follow Us on Our Social Media
खेल समाचारगरियाबंदछत्तीसगढ़

श्यामनगर हरदी में गूंजे तीज के गीत, पारंपरिक खेलों में दिखा उत्साह

छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का दिखा सुंदर संगम

Follow Us on Our Social Media

गरियाबंद। ग्राम श्यामनगर हरदी में जय भोले युवा समिति के तत्वावधान में तीज महोत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। तीज के पारंपरिक रंग में रंगे गांव में दिनभर गीत-संगीत और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की धूम रही। महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।

महोत्सव के दौरान फुगड़ी, मटका फोड़, बोरा दौड़, रेल रेस, कुर्सी दौड़, रस्सी दौड़ और स्लो साइकिल दौड़ जैसी पारंपरिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना और ग्रामीणों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेखराम साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गरियाबंद, सरपंच मिथलेश ध्रुव, पंचगण सहित ग्राम के प्रमुख नागरिक भागवत साहू, शिवप्रसाद यादव, ढेलऊ साहू, कार्तिक साहू, भिखारी साहू, अगहन साहू एवं तिहार सिंह साहू विशेष रूप से मौजूद रहे।

आयोजन ने छत्तीसगढ़ की लोकपरंपराओं और ग्रामीण जीवन की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत की। पारंपरिक खेलों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ ही तीज महोत्सव ने ग्रामीणों के बीच आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता को भी मजबूत किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में थामेस्वर साहू, कौशल साहू, गौर सिंह साहू, खेमू यादव, सागर गौटिया, जीवन साहू, तोषण साहू, महेश साहू एवं पुकेश साहू सहित जय भोले युवा समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button