Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद

सड़क सुरक्षा अभियान में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 8 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

Follow Us on Our Social Media

सरायपाली। सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खम्हारपाली परिवहन चेकपोस्ट की टीम ने कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इस दौरान विभाग ने 20 हजार रुपये का समन शुल्क वसूल किया।

परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश के निर्देश और अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर के आदेश पर खम्हारपाली परिवहन चेकपोस्ट प्रभारी नरेंद्र साहू के नेतृत्व में टीम ने चेकपोस्ट के आसपास स्थित ढाबों तथा मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे खड़े वाहनों की जांच की।

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 8 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग की टीम ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए समझाइश दी कि सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

विभाग ने वाहन चालकों से निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button