Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

बसना में चोरों का आतंक: बोर से 60 मीटर केबल वायर पार

Follow Us on Our Social Media

बसना। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम सीतापुर में अज्ञात चोरों ने खेत में लगे बोर का केबल वायर चोरी कर लिया। चोरी की इस घटना में किसान को 5,400 रुपये का नुकसान हुआ है।

मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सीतापुर निवासी प्रीतेश प्रधान पिता जिवर्धन प्रधान खेती-किसानी का काम करते हैं। उन्होंने अपने खेत में सिंचाई के लिए 3 एचपी का बोर लगाया है।

7 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे अज्ञात चोर उनके खेत में लगे बोर का लगभग 60 मीटर केबल वायर चोरी कर ले गए। चोरी हुए केबल वायर की कीमत करीब 5,400 रुपये बताई गई है।

घटना के बाद प्रीतेश प्रधान ने बसना थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button