महासमुंद
Trending
तेज रफ्तार बाइक ने 17 वर्षीय किशोर को मारी टक्कर, गंभीर चोटें; अस्पताल में कराया गया भर्ती
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

सरायपाली। ग्राम बालसी में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से 17 वर्षीय किशोर घायल हो गया। घटना 1 नवंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है।
जानकारी के अनुसार, अनुराग अजय किराना सामान लेने मेन रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान प्रधान फैंसी स्टोर्स के पास पीछे से आ रही पैशन प्रो बाइक क्रमांक CG 06 GD 1090 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।
हादसे में किशोर के सिर, चेहरे, कमर, पसली, हाथ और पैर में चोटें आईं। परिजनों ने उसे सरायपाली सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से रेफर होने पर बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में उपचार कराया गया। पीड़ित ने 11 नवंबर को थाना सरायपाली में शिकायत दर्ज कर बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



