Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन मौसम रहेगा शुष्क, तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव; अंबिकापुर सबसे ठंडा

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। हालांकि, फिलहाल प्रदेश के न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर बना रहेगा। इस दौरान प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई। वर्तमान में मौसम को प्रभावित करने वाला कोई प्रभावी सिनोप्टिक सिस्टम भी सक्रिय नहीं है। इसके चलते आने वाले दिनों में मौसम की मौजूदा स्थिति बरकरार रहने की संभावना है।

अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड

प्रदेश में न्यूनतम तापमान के मामले में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन के तापमान की बात करें तो दुर्ग में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे साफ है कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button