Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

मामा के घर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Follow Us on Our Social Media

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना विजयनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम शिवपुर की है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता झारखंड के गढ़वा जिले की रहने वाली है और कुछ दिन पहले अपने मामा के घर धान कटाई के काम में सहयोग करने आई थी। आरोप है कि 22 नवंबर को परिवार के अन्य सदस्य काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान गांव का रहने वाला अशोक यादव घर पहुंचा और किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

परिजनों के घर लौटने पर किशोरी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके मामा कुलदीप सिंह पीड़िता को लेकर विजयनगर पुलिस चौकी पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना की जिम्मेदारी सहायक उप निरीक्षक अश्वनी कुमार को सौंपी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button