Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़देश दुनियां
Trending

मोदी सरकार के 12 वर्ष जनजातीय विकास का स्वर्णकाल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Follow Us on Our Social Media

नई दिल्ली, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि बीते 12 वर्ष देश के जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और विकास के लिए स्वर्णकाल साबित हुए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावी रणनीति के कारण छत्तीसगढ़ को दशकों पुरानी नक्सल समस्या से निर्णायक राहत मिली है।

उन्होंने बताया कि बस्तर में ‘नियद नेल्ला नार’ और ‘बस्तर मुन्ने’ जैसे अभियानों के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है तथा सुरक्षा शिविरों को सेवा केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने और देश को पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति के रूप में Droupadi Murmu मिलने से आदिवासी समाज का सम्मान बढ़ा है।

पीएम जनमन योजना के जरिए दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों तक सड़क, बिजली, पेयजल और आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंच रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए ट्राइबल म्यूजियम, जनजातीय संग्रहालय, बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों को बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने कहा कि पेसा कानून के क्रियान्वयन, लघु वनोपज खरीदी, कृषक उन्नति योजना और खाद्यान्न योजनाओं से ग्रामीण व जनजातीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button