Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

खेत में मिली नवजात बच्ची का मंत्री ने लिया संज्ञान, बेहतर उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

Follow Us on Our Social Media

रायपुर, 1 अक्टूबर 2026। सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली नवजात बच्ची के मामले को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने गंभीरता से लिया है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बच्ची के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी लेते हुए उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री अग्रवाल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से फोन पर चर्चा कर नवजात को लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखने तथा उसकी सुरक्षित देखरेख सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्ची के उपचार और देखभाल में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इतनी छोटी बच्ची का इस तरह असहाय अवस्था में मिलना पीड़ादायक है। फिलहाल उसकी जिंदगी, स्वास्थ्य और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

बच्ची को आवश्यकता के अनुसार सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उसके भविष्य के संरक्षण के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्रवाई करें।

जानकारी के अनुसार दरिमा क्षेत्र में खेत के पास नवजात बच्ची मिलने के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे उपचार के लिए पहुंचाया गया। फिलहाल बच्ची चिकित्सकीय निगरानी में है। प्रशासन और संबंधित विभागों को उसके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर आवश्यक समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री श्री अग्रवाल ने बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि मासूम को उपचार के साथ सुरक्षित वातावरण, संरक्षण और बेहतर भविष्य का अवसर मिलना चाहिए। यही इस समय प्राथमिकता है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button