Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद

तेज रफ्तार बुलेट ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर चोटें आने पर अस्पताल में भर्ती

Follow Us on Our Social Media

झलप। थाना क्षेत्र के टुरीडीह गांव में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। NH-53 पर उमा मेडिकल के सामने सड़क पार करने के लिए खड़ी महिला को रॉयल इनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं।

शिकायत के अनुसार, ग्राम टुरीडीह निवासी महिला का पति झलप में कपड़ा सिलाई का काम करता है। 24 अगस्त 2026 को करीब 10:35 बजे उमा मेडिकल टुरीडीह के संचालक उमा पटेल ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी सोनकयना कोसरिया का बुलेट मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हो गया है। महिला को एंबुलेंस से शासकीय अस्पताल झलप ले जाया गया था।

पति अस्पताल पहुंचा तो सोनकयना बेहोशी की हालत में मिली। चिकित्सक द्वारा रेफर किए जाने के बाद उसे सियाराम हॉस्पिटल झलप में भर्ती कराया गया।

कुछ समय बाद होश आने पर महिला ने बताया कि वह करीब 10:30 बजे नहाने के लिए तालाब जा रही थी। NH-53 पर उमा मेडिकल के सामने सड़क पार करने के लिए खड़ी थी, तभी झलप की ओर से आ रही रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल क्रमांक OD17AC8121 के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।

हादसे में महिला के सिर, दाहिने हाथ और बाएं पैर में चोटें आई हैं। घटना के प्रत्यक्षदर्शी उमा पटेल और नुपनरेन्द्र सिंह बाघमारे ने भी मोटरसाइकिल चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाकर महिला को टक्कर मारने की बात बताई।

पीड़ित महिला के पति ने 25 अगस्त को थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई और वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button