
पिथौरा। सिक्ख धर्म के पाँचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर सिक्ख समाज पिथौरा द्वारा श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ छबील (शरबत) वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुबह 5 बजे से गुरुद्वारा साहिब में गुरुवाणी, कीर्तन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

इसके पश्चात गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब के बाहर राहगीरों को दोपहर 2 बजे तक शरबत वितरित किया गया। युवा खालसा दल के सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करते हुए राहगीरों, अस्पताल के मरीजों एवं परिजनों, जनपद पंचायत परिसर में आए ग्रामीणों तथा बस यात्रियों को भी छबील का वितरण किया।
कार्यक्रम में त्रिलोक सिंह सलूजा, राजेंद्र सिंह खनूजा, ज्ञानी लवप्रीत सिंह, सतप्रीत सलूजा विक्की, दीपक सलूजा, राजा खनूजा सहित युवा खालसा दल एवं सिक्ख समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। समाज के बच्चों ने भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा और मानवता का भाव देखने को मिला।



