छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस में नई नियुक्ति दुलेन्द्र नेगी बने ब्लॉक अध्यक्ष,

मैनपुर। क्षेत्र में आदिवासी कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दुलेन्द्र नेगी को आदिवासी कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष जनक धुव की अनुशंसा पर तथा जिला अध्यक्ष खेदु नेगी के द्वारा आधिकारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया ।
नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष दुलेन्द्र नेगी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके सामाजिक कार्यों एवं सक्रियता को देखते हुए संगठन ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने इस नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में आदिवासी समाज के हितों की रक्षा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।
दुलेन्द्र नेगी ने इस अवसर पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button