ऑपरेशन निश्चय में बड़ी कार्रवाई: गरियाबंद में 1.95 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

गरियाबंद, 6 मई 2026। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत पाण्डुका थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1 किलो 952 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 97,600 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 5 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पोड़ मुड़ा तालाब के पास एक युवक पीले रंग के बैग में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पाण्डुका के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम खुलेश कुमार तारक (22 वर्ष) निवासी ग्राम पोड़, थाना पाण्डुका, जिला गरियाबंद बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से पीले रंग के बैग में रखा 1 किलो 952 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत लगभग 10,000 रुपये) भी जब्त किया गया। कुल जब्त सामग्री की कीमत करीब 1,07,600 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत जिले भर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अवैध धंधों में संलिप्त लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

