अपराध / हादसाछत्तीसगढ़

कोकड़ी रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.09 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी से कर रहे थे सप्लाई

गरियाबंद। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गरियाबंद और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो युवकों को 2.090 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1,04,500 रुपये बताई गई है।पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 23 जून की शाम थाना प्रभारी गरियाबंद को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक कोकड़ी रोड से अलग-अलग टीवीएस स्कूटी पर गांजा लेकर गुजरने वाले हैं।सूचना के आधार पर ग्राम कोकड़ी चौक पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 2.090 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान इमरान अली उर्फ दादू (31) और रवि शास्त्री उर्फ सागर (20), दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 15, गरियाबंद के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।जब्त सामग्री- 2.090 किलोग्राम अवैध गांजा- अनुमानित कीमत: ₹1,04,500गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button