अपराध / हादसाछत्तीसगढ़

51 लाख का गांजा लेकर जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्कर गरियाबंद में गिरफ्तार, 55 लाख की संपत्ति जब्त

गरियाबंद। मैनपुर.छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बीच सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर गरियाबंद पुलिस ने एक और बड़ा प्रहार करते हुए 102.750 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। मैनपुर थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में मध्य प्रदेश के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। गांजा, डस्टर कार और मोबाइल फोन सहित कुल 54.99 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

मुखबिर की सूचना बनी ऑपरेशन की शुरुआत पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गांजा और शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान 7 जुलाई को मैनपुर थाना पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि एक सफेद रंग की डस्टर कार देवभोग मार्ग से भारी मात्रा में गांजा लेकर मैनपुर की ओर बढ़ रही है।

झरियाबहरा तिराहे पर बिछाया गया जाल सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम झरियाबहरा तिराहा पहुंची और बैरिकेड लगाकर वाहन जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद संदिग्ध डस्टर कार मौके पर पहुंची। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन तेज रफ्तार में भगाने का प्रयास किया। सतर्क पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया।

कार की तलाशी में खुला तस्करी का राज गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को कार के भीतर छिपाकर रखा गया 102.750 किलोग्राम अवैध गांजा मिला। इसके बाद पुलिस ने पूरे वाहन को जब्त कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

मध्य प्रदेश के निकले दोनों आरोपी पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान आर्यन मालवीय (20 वर्ष) और अभिषेक महेस्कर (23 वर्ष) निवासी इछावर, जिला सीहोर (मध्य प्रदेश) के रूप में बताई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इतनी हुई जब्ती 102.750 किलोग्राम गांजा – कीमत 51,37,500 रुपयेसफेद डस्टर कार – कीमत 3,50,000 रुपयेदो मोबाइल फोन – कीमत 11,500 रुपयेकुल जब्ती – 54,99,000 रुपयेअब नेटवर्क की तलाश

अब नेटवर्क की तलाश पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप किस स्थान से लाई गई थी, इसे किस गंतव्य तक पहुंचाया जाना था और इसके पीछे काम कर रहे पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही अन्य कड़ियां भी सामने आ सकती हैं।मैनपुर थाना पुलिस की इस कार्रवाई को गरियाबंद जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button