अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल पार, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

बसना। ब्लॉक के ग्राम आमापाली में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसने 11 मई 2026 की रात अपनी बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HD 6755 को घर के सामने खड़ा किया था।

रात करीब 1:30 बजे बाहर निकलने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।

पीड़ित ने आशंका जताई है कि अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया है। चोरी गई मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button