छत्तीसगढ़
Trending

सरगुजा में विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

रायपुर/अंबिकापुर। वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, बिजली आपूर्ति, सड़क मरम्मत, तेंदूपत्ता संग्रहण, वृक्षारोपण और हाथी प्रभावित परिवारों को सहायता राशि वितरण की समीक्षा की गई। मंत्री ने ई-केवाईसी, महतारी वंदन योजना और पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अधिकाधिक हितग्राहियों को जोड़ने पर जोर दिया।

उन्होंने सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण, राजस्व प्रकरणों में तेजी लाने तथा किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक प्रबोध मिंज सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button