Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुणे से गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

रायगढ़। जिले में महिला अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपी पर विवाह का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने का आरोप है।

पीड़िता, जो मूल रूप से जशपुर जिले की निवासी है, ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान मोबाइल के माध्यम से आरोपी से हुई थी।

बातचीत के दौरान आरोपी ने विवाह का आश्वासन दिया और दिसंबर 2024 में रायगढ़ आकर शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी आरोपी कई बार रायगढ़ आता रहा।

जब युवती ने विवाह की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा और अंततः शादी से इंकार कर दिया।

शिकायत के आधार पर महिला थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने पुणे में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, अभियान संवेदना के तहत महिला अपराधों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई लगातार जारी है, ताकि पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button