छत्तीसगढ़
Trending

CM साय ने शांत सरोवर में किया नौका विहार

रायपुर । CM साय ने शांत सरोवर में नौका विहार किया। X पोस्ट में CM साय ने हमारे नारायणपुर में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। आज जिले के समीप स्थित शांत सरोवर में नौका विहार किया। प्रकृति के निकट रहकर शांति और सुकून का अनुभव करना हमेशा प्रेरणादायक होता है। बस्तर के सुंदर जल और प्राकृतिक स्थल हमारी जीवनशैली और पर्यटन को समृद्ध करते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम पहुंचकर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। आश्रम के शांत और संस्कारमय वातावरण में बच्चों से सहज बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री साय ने उनके सपनों, पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है, जो जीवन को दिशा, आत्मविश्वास और नई पहचान देती है। शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है। इस अवसर पर सीएम साय ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, बड़े सपने देखने और समाज व प्रदेश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

नारायणपुर के शांत सरोवर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीरंदाज खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी तीरंदाजी में हाथ आजमाए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर अंचल में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार तीरंदाजी सहित अन्य खेलों के प्रशिक्षण व सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button