अपराध / हादसाछत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

15 लीटर महुआ शराब के साथ दो पकड़े गए, बाइक भी जब्त

महासमुंद/पिथौरा। पिथौरा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है।

दोनों के कब्जे से करीब 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब और शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बाइक बरामद की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 43 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बाइक से अवैध रूप से महुआ शराब लेकर बया से गोपालपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम गोपालपुर तालाब के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद बया की ओर से आ रही सुजुकी रायडर बाइक को रोककर जांच की गई।

बाइक चालक की पहचान हरीश पटेल (32), निवासी बिन्झनखोल, थाना पिथौरा के रूप में हुई, जबकि पीछे बैठे 17 वर्षीय बालक की पहचान भी बिन्झनखोल निवासी के रूप में हुई। बाइक के बीच रखी प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर 20 लीटर क्षमता वाले जरीकेन में करीब 15 लीटर महुआ शराब मिली।

पुलिस ने शराब की कीमत करीब 3 हजार रुपये और परिवहन में प्रयुक्त सुजुकी रायडर बाइक की कीमत करीब 40 हजार रुपये आंकी है। दोनों के कब्जे से कुल 43 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए मौके पर देहाती नालसी दर्ज की। बाद में थाना लौटकर असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

Related Articles

Back to top button