Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

बसना: अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

बसना। थाना बसना पुलिस ने शनिवार की रात पिरदा चौक, ग्राम बोईरडीह में अवैध शराब बिक्री करते एक युवक को गिरफ्तार किया।

मुखबीर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी उमेश पारेश्वर (21 वर्ष), निवासी चेरगाडोढा को पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सफेद थैले में रखी 5 लीटर क्षमता की जरीकन से 4 लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 800 रुपये आंकी गई है, जब्त की।

आरोपी शराब बिक्री का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

प्रकरण में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। जांच प्रआर ललित पटेल द्वारा की जा रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button