Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

रायपुर: फर्जी सिम बेचने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, सैकड़ों प्री-एक्टिवेटेड सिम बरामद

Follow Us on Our Social Media


रायपुर । रेंज पुलिस महानिरीक्षक रायपुर कार्यालय के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 आरोपी महाराष्ट्र निवासी हैं। आरोपियों से 100 से ज्यादा प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड बरामद हुए हैं।

साइबर फ्रॉड में होता था इस्तेमाल
पुलिस ने बताया कि इन फर्जी सिम कार्ड्स का उपयोग टेलीग्राम रिव्यू टास्क, ऑनलाइन जॉब, पहचान की चोरी, फेक शेयर ट्रेडिंग और कम दाम में सामान बेचने जैसे बहाने से साइबर ठगी में किया जा रहा था। अब तक की जांच में 18.52 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है।

मामला और जांच
थाना सिविल लाइन, रायपुर में अपराध क्रमांक 290/25 धारा-317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस और 42(3) टेलीग्राफ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान 41 सिम कार्ड साइबर अपराध में संलिप्त पाए गए। तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों तक पुलिस पहुंची।

गिरफ्तार आरोपी
शिवानंद चौहान, 34 वर्ष, देवला, नासिक (महाराष्ट्र)
प्रियेष यादव, 23 वर्ष, कामटी, नागपुर (महाराष्ट्र)
जगमोहन भारती, 39 वर्ष, डूण्डा थाना मुजगहन (रायपुर)
नागेश्वर चक्रधारी, 25 वर्ष, निमोरा राखी (रायपुर)
निखिल चावला, 33 वर्ष, अमलीडीह (रायपुर)
बॉबी खत्री, 27 वर्ष, ओम विहार तेलीबांधा (रायपुर)

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। बरामद सिम कार्ड्स का पुलिस द्वारा तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button