अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending
ग्राम पिरदा में अवैध शराबखोरी पर कार्रवाई
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

बसना। बसना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पिरदा बाजार चौक में छापा मारकर एक व्यक्ति को अवैध शराब पिलाते हुए पकड़ा। आरोपी का नाम लोकेश पटेल (42 वर्ष), निवासी पिरदा बताया गया है।
आरोपी अपने पान ठेला के पास लोगों को बैठाकर शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था। पुलिस को देखते ही शराब पीने वाले लोग भाग निकले। मौके से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी एवं 02 डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए।
आरोपी से वैध कागजात मांगे जाने पर वह कोई लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रकरण में आरोपी को धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। बाद में मामला जमानतीय होने से आरोपी को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।



