छत्तीसगढ़
Trending
मां बम्लेश्वरी के दरबार पहुंचे भूपेश बघेल
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान बघेल ने नवरात्र पर्व के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में विधिविधान से पूजा- अर्चना की।
साथ ही प्रदेश की समृद्धि, खुशहाली और जनता की मंगलकामना की। इस अवसर पर उनके साथ डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मां बम्लेश्वरी का आशीर्वाद लेने के बाद भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा जमकर निशाना साधा।
भूपेश बघेल ने कहा कि, नवरात्र जैसे पावन पर्व पर प्रदेश की जनता जहां श्रद्धा और आस्था के साथ मां के दरबार पहुंच रही है, वहीं प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय लगातार डोंगरगढ़ और माता रानी के दर्शन से दूरी बनाए हुए हैं।



