Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

दोपहर बाद राजधानी में जमकर बरसे बादल

Follow Us on Our Social Media

रायपुर । राजधानी रायपुर में मंगलवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदला और काले बादलों के साथ जमकर बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई तेज बरसात से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम का अचानक बदला रुख
सुबह से ही उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने दोपहर बाद बारिश के साथ राहत की सांस ली। अचानक हुई बरसात ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई।

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से सक्रिय सिस्टम के चलते प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button