Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

राज्योत्सव इस बार 5 दिनों का, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ: डिप्टी सीएम शर्मा ने दी जानकारी

Follow Us on Our Social Media

रायपुर । छत्तीसगढ़ का इस बार का राज्योत्सव विशेष और भव्य होने जा रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि इस वर्ष राज्योत्सव का आयोजन तीन के बजाय पाँच दिनों तक किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 1 नवंबर को होगी, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जबकि 5 नवंबर को होने वाले समापन समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति शामिल होंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, लोककला, हस्तशिल्प और औद्योगिक प्रगति को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। राज्योत्सव की तैयारियाँ तेज़ी से चल रही हैं, और इस बार आयोजन का दायरा और वैभव दोनों पहले से कहीं बड़ा होगा।

उन्होंने कहा कि इस बार का राज्योत्सव न केवल अवधि में लंबा, बल्कि भागीदारी और प्रदर्शन के स्तर पर ऐतिहासिक होने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि इस आयोजन में राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, और प्रदेश की उपलब्धियों की प्रदर्शनी देखने को मिलेगी।

कांग्रेस पर साधा निशाना
मीडिया से चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जांजगीर डकैती कांड में एनएसयूआई नेता की संलिप्तता को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जांजगीर ही नहीं, जहां-जहां अपराध हुए हैं, वहां कांग्रेस की भूमिका सामने आई है। एक विधायक रेत माफिया से वसूली में पकड़ा गया, दूसरा बलौदाबाजार आगजनी कांड में शामिल रहा, जबकि एक विधायक शराब घोटाले में जेल में है। कांग्रेस अब अपराध की पटकथा लिख रही है।

उन्होंने आगे कहा कि उनके आरोप केवल राजनीतिक नहीं हैं, बल्कि आँकड़े और तथ्य भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि कांग्रेस शासन में अपराधों की जड़ें गहरी थीं।

भूपेश बघेल पर भी किया पलटवार
व्यापारी हेमंत चंद्राकर प्रकरण पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट का जवाब देते हुए शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल अपने कार्यकाल में क्या हुआ, यह भूल गए हैं। उनके समय में पुलिस अधिकारियों तक पर फर्जी प्रकरण बनाए गए। शासन का वर्किंग कल्चर पूरी तरह खत्म हो गया था।

उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार में न तो किसी अधिकारी पर अनुचित दबाव डाला जा रहा है और न ही कोई राजनीतिक हस्तक्षेप हो रहा है।

“प्रशासन अपना काम कर रहा है और शासन अपनी भूमिका निभा रहा है,” उन्होंने स्पष्ट किया।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button