Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

अब प्लेटफार्म 7 से रवाना होंगीं साउथ बिहार समेत तीन गाड़ियां

Follow Us on Our Social Media

रायपुर । दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर रायपुर स्टेशन में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में प्लेटफार्म नंबर 5 की चौड़ाई कम होने के कारण रेलवे प्रशासन ने भीड़ बढ़ने की स्थिति में तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर 5 के स्थान पर 7 नंबर से चलने का निर्णय लिया है।

यात्रियों से अनुरोध है कि वह सीधे प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंचे इसके लिए वह स्टेशन के गुढ़ियारी और के प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफार्म नंबर 7 पर आ सकते हैं।

यात्रियों को बल्क मैसेज द्वारा उनके फोन नंबर पर भेजा गया है। लगातार रायपुर स्टेशन पर उद्घोषणा के माध्यम से भी यात्रियों को अवगत कराया जा रहा है ।

साथ ही कुलियों, सफाई कर्मियों ऑटो संचालकों को भी इस हेतु जागरूक किया गया है कि वह सीधे इन यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंचाएं।
दुर्ग-पटना साउथ बिहार एक्सप्रेस और दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 22 से 27 अक्टूबर एवं गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 23 अक्टूबर से प्लेटफार्म 07 से रवाना होगी।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button