Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

राजधानी के मौसम का मिज़ाज बिगड़ा: ठंड गायब, बारिश जारी…

Follow Us on Our Social Media

रायपुर । अक्टूबर का महीना अब खत्म होने को है, लेकिन राजधानी रायपुर का मौसम कुछ अलग ही रंग दिखा रहा है। जहां इस वक्त ठंड की शुरुआत हो जानी चाहिए थी, वहीं रायपुर में बारिश अब तक पीछा नहीं छोड़ रही है।

पिछले दो दिनों से आसमान पर बादल छाए हुए हैं और रविवार दोपहर कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई में देरी और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण राजधानी में ठंड फिलहाल टल गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में ठंड की बढ़ोतरी के लिए हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी जताई है।

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद समेत 10 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

इसके साथ ही जानकारी मिली है कि, बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। ⁠
⁠⁠
मौसम विभाग ने की जनता से अपील

मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि, घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लेले। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहने की भी बात कही है।

मौसम विभाग ने बताया कि, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। ऐसा माना जा रहा है कि, इस बार प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button