Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

कोरबा में फिर होगी देव दीपावली की धूम

Follow Us on Our Social Media

कोरबा। जिले में देव दिवाली का यह पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाएगा। जिसकी अनुमति हिंदू क्रांति सेना को मिल गई है। इसे लेकर श्रद्धालुओं ने विशेष तैयारी चालू कर दी है। हसदेव नदी के घाट पर लोग स्नान कर विधि-विधान से दीपदान करेंगे। इसे लेकर लोगों ने अपने घरों में अपनी-अपनी परंपरा और संस्कृति के अनुसार पूजा की तैयारी की है। महाआरती का यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा।

हिंदू क्रांति सेना की सदस्यों ने बताया कि, 11 हजार दीप नदी के तट पर प्रज्जवलित किए जाएंगे। 21 हजार दीप दान की जाएगी। 51 लीटर दूध से हसदेव नदी का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। 51 मीटर चुनरी भेंट की जाएगी। इस महाआरती को लेकर आयोजन समिति ने बनारस से ब्राह्मणों को बुलाया जाएगा।

हसदेव नदी के तट पर होगा भव्य आतिशबाजी

उन्होंने ने कहा कि, देव दिवाली के दिन हसदेव नदी के तट पर भव्य आतिशबाजी के साथ-साथ भव्य लाइट शो, लेजर शो का आयोजन किया जाएग। पुष्प वर्षा के साथ-साथ झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। फायर बॉल शो भी रखा गया है।

महाआरती में ज्यादा से ज्यादा लोग हो शमिल

समिति सदस्यों ने बताया कि, यह चौथा साल है जब जीवनदायिनी हसदेव नदी के तट पर कोरबा में महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। समिति ने इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

आयोजन समिति तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है। हसदेव नदी के तट पर महाआरती के समय होने वाली भीड़ को लेकर पुलिस ने अपने स्तर पर तैयारी चालू कर दी है यातायात के मार्ग को बदला जाएगा और जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button