Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ के 5 संभागों में स्थापित होगी लौह पुरुष की प्रतिमा

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दिन को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस दौरान प्रदेश में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डेप्युटी सीएम अरुण साव ने सीएम विष्णु देव साय की उपस्थिति में बड़ी घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि, प्रदेश के पांचों संभाग मुख्यालय में स्थित नगर पालिक निगमों में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की भव्य प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा।

दरअसल, सीएम विष्णु देव साय और डेप्युटी सीएम अरुण साव शुक्रवार के दिन रन फॉर यूनिटी दौड़ कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ी घोषणा की।

उन्होंने सभी संभागों में सरदार पटेल की मूर्ति स्थापित करने की घोषणा करते हुए लौह पुरुष को साय सरकार की सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इस घोषणा के बाद विभाग ने तत्काल पांच शहरों रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर के लिए 50-50 लाख रुपए जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, 5 संभाग के 5 नगर निगमों के लिए अधोसंरचना मद से नगर पालिक निगमों को 2 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button