Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

पद्मभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती…

Follow Us on Our Social Media

रायपुर । छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। सोमवार दोपहर उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया। उनके साथ डॉ. शिखर अग्रवाल और उनका स्टाफ मौजूद है। तीन दिन पहले रायपुर आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर तीजन बाई से हालचाल पूछा था।

लोककला को दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान
तीजन बाई ने पंडवानी लोककला को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई है। उनके ‘दुशासन वध’ प्रसंग पर आधारित पंडवानी का दमदार प्रदर्शन देशभर में लोकप्रिय है। 1980 में उन्होंने भारत की सांस्कृतिक राजदूत के रूप में इंग्लैंड, फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, जर्मनी, टर्की, माल्टा, साइप्रस, रोमानिया और मॉरीशस में प्रस्तुति दी थी।

तीजनबाई को मिले हैं कई पुरस्कार
पंडवानी गायिका डॉ तीजन बाई को साल 1988 में पद्मश्री सम्मान मिला। 1995 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2003 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से अलंकृत की गईं। 2007 में उन्हें नृत्य शिरोमणि से भी सम्मानित किया जा चुका है। 2017 में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से डी लिट की मानद उपाधि दी गई। साल 2019 में पद्म विभूषण से उन्हें सम्मानित किया गया। तीजनबाई को अब तक 4 डी लिट सम्मान मिले हैं। साथ ही उन्हें जापान में फुकोका पुरस्कार भी मिला है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button