Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

रेडक्रॉस एक विचारधारा है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति देती है : संपत अग्रवाल

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी महासमुंद शाखा द्वारा अंबेडकर भवन, संजय कानन के पास एक भव्य जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मानवता की सेवा और उत्कृष्ट नागरिकता के भाव को पोषित करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में स्थानीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

शिविर का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिससे वातावरण में सकारात्मकता और प्रेरणा का संचार हुआ। बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि रेडक्रॉस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मानवता की सेवा की विचारधारा है। यह प्रशिक्षण शिविर युवाओं को प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन जैसे तकनीकी कौशल के साथ जीवन के आदर्श भी सिखाता है।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने युवाओं को समाज का भविष्य बताते हुए कहा कि रेडक्रॉस की ट्रेनिंग निस्वार्थ सेवा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का बोध कराती है।आप जहां भी जाएंगे, एक बेहतर नागरिक और जिम्मेदार मनुष्य के रूप में पहचाने जाएंगे। यही प्रशिक्षण आपको समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति देता है।

शिविर के दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी उपस्थितों का मन मोह लिया और वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने रेडक्रॉस महासमुंद शाखा को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि रेडक्रॉस का कार्य केवल आपदा के समय मदद करना नहीं है, बल्कि रोज़मर्रा के जीवन में करुणा और सहायता का भाव बनाए रखना है। यह युवा शक्ति ही हमारे जिले और देश का भविष्य है।

कार्यक्रम के अंत में रेडक्रॉस महासमुंद शाखा ने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी उपस्थिति से युवाओं का मनोबल बढ़ा है तथा संगठन को नई ऊर्जा मिली है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू, महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू, सभापति ( रेड क्रॉस ) संदीप दीवान , पूर्व उपसभापति दाऊ लाल चंद्राकर, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, शिविर प्रभारी डॉ मालती तिवारी, राज्य रेड क्रॉस अधिकारी अशोक गिरी, खेल अधिकारी अंजली बरमाल, शिक्षक शोभा दीवान, राहुल चंद्राकर, आनंद साहू सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button