Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

सांसद रूपकुमारी चौधरी का 5 अप्रैल को दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी 5 अप्रैल 2026, रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9:30 बजे बसना स्थित निवास कार्यालय से छुरा के लिए प्रस्थान करेंगी।

सुबह 11:00 बजे छुरा में पेंशनर संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी में हिस्सा लेंगी। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे छुरा से कुकदा के लिए रवाना होंगी।

दोपहर 2:00 बजे कुकदा में आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में शामिल होकर समाज के लोगों से संवाद करेंगी।

शाम 6:00 बजे कुकदा से बसना के लिए प्रस्थान करेंगी और रात 8:30 बजे निवास पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगी। यह पूरा दौरा कार (CG 04 MP 0047) से किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि सांसद का यह कार्यक्रम उनके निर्देशानुसार आवश्यकतानुसार परिवर्तित भी किया जा सकता है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button