Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

कृषि मंत्री शिवराज सिंह की बड़ी घोषणा

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। धमतरी में किसान सम्मान निधि हस्तांतरण कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने मखाना उत्पादक किसानों से मुलाकात के बाद मखाना को लेकर बड़ी घोषणा की है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, केंद्रीय मखाना बोर्ड में छत्तीसगढ़ को शामिल किया जाएगा।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- केंद्रीय मखाना बोर्ड में शामिल होने से छत्तीसगढ़ के मखाना उत्पादक किसान अपना उत्पाद सीधे विक्रय कर सकेंगे।

अब तक बिहार को ही मखाना उत्पादक राज्य के रूप में जाना जाता था। लेकिन छत्तीसगढ़ में मखाना का उत्पादन बढ़ रहा है। इसलिए छत्तीसगढ़ को मखाना बोर्ड में शामिल किया जाएगा।

किसानों ने मखाना की माला से किया स्वागत

धमतरी के किसानों ने शिवराज सिंह चौहान का स्वागत मखाना से बने माला से किया था। शिवराज सिंह चौहान ने मखाना उत्पादन के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने तत्काल मखाना बोर्ड में छत्तीसगढ़ को शामिल करने की घोषणा कर दी। वहीं अब इस घोषणा के बाद से छत्तीसगढ़ के किसान अपना मखाना बोर्ड के माध्यम से सीधे विक्रय कर सकेंगे।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button