Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में सशस्त्र बल में होगी 1816 पदों पर भर्ती, हाईटेक सिस्टम से होगी चयन प्रक्रिया

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सशस्त्र बलों के लिए वर्ष 2026-27 में 1816 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस प्रक्रिया में 2 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। भर्ती को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए हाईटेक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

भर्ती में कांस्टेबल जीडी, ट्रेड्समैन, एमटी, बैंड, डॉग स्क्वाड, घुड़सवार, हेड कांस्टेबल (नर्सिंग), सहायक प्लाटून कमांडर, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट सहित कई पद शामिल हैं। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने सिंगल सॉल्यूशन प्रोवाइडर के चयन हेतु टेंडर जारी किया है।

भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन, डिजिटल माप, आरएफआईडी आधारित दौड़ टाइमिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी सुविधाएं रहेंगी। साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षण और लिखित परीक्षा के सभी चरणों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।

प्रदेश में पांच भर्ती केंद्र बनाए जाएंगे, जहां रोजाना करीब 1000 उम्मीदवारों का परीक्षण होगा। ओएमआर और ओसीआर तकनीक से लिखित परीक्षा का मूल्यांकन किया जाएगा, जिससे फर्जीवाड़े की संभावना खत्म होगी।

पूरी प्रक्रिया के लिए विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया जाएगा, जिसमें डेटा एंट्री, फोटो वेरिफिकेशन, फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इससे भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बन सकेगी।

Related Articles

Back to top button