Follow Us on Our Social Media
चांदनी की रेसिपी
Trending

चांदनी की रेस्पी : घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर अंगारा

Follow Us on Our Social Media

अगर आप पनीर के शौकीन हैं और नए साल पर कुछ खास और लाजवाब खाने की तलाश में हैं, तो पनीर अंगारा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

यह डिश न सिर्फ स्वाद में जबरदस्त होती है, बल्कि इसका स्मोकी फ्लेवर इसे और भी खास बना देता है। पनीर अंगारा की खासियत यह है कि इसे एक बार खाने वाला बार-बार इसकी डिमांड करता है।


पनीर अंगारा में टमाटर, काजू और खुशबूदार साबुत मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसकी ग्रेवी को गाढ़ा और स्वादिष्ट बनाते हैं। सबसे पहले टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और सूखी लाल मिर्च को हल्का पकाकर पीस लिया जाता है।

इसके बाद जीरा, दालचीनी, इलायची, लौंग और काली मिर्च जैसे मसालों को तेल में भूनकर तैयार किए गए टमाटर के पेस्ट के साथ पकाया जाता है।

ग्रेवी में शिमला मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और लाल मिर्च डालकर मसालों को तब तक पकाया जाता है जब तक तेल अलग न हो जाए। इसके बाद इसमें पानी, नमक और ताजा हरा धनिया डालकर उबाल लिया जाता है।

फिर इसमें पनीर के टुकड़े और थोड़ा ग्रेट किया हुआ पनीर मिलाया जाता है, जिससे सब्जी और भी क्रीमी हो जाती है।

इस डिश की सबसे खास बात इसका स्मोकी तड़का है। पकने के बाद सब्जी के बीच में सुलगाया हुआ कोयला रखकर उसमें थोड़ा तेल और हींग डालकर ढक दिया जाता है, जिससे पनीर अंगारा को रेस्टोरेंट जैसा धुएँदार स्वाद मिलता है। अंत में ऊपर से मक्खन और हरा धनिया डालकर इसे सजाया जाता है।

पनीर अंगारा को नान, रोटी या जीरा राइस के साथ परोसा जा सकता है। नए साल की पार्टी या किसी खास मौके पर यह डिश मेहमानों का दिल जीतने के लिए काफी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button