Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

सांकरा में सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, कार चालक पर अपराध दर्ज

Follow Us on Our Social Media

सांकरा। थाना सांकरा क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने लापरवाह कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर 2025 की शाम मनीष कुमार ध्रुव (22 वर्ष), निवासी कोकोभांठा थाना पिथौरा और दुर्गेश कुमार ध्रुव (20 वर्ष), निवासी बल्दीडीह थाना सांकरा, मोटरसाइकिल से बल्दीडीह से वरपानी जा रहे थे। मोटरसाइकिल दुर्गेश चला रहा था। करीब 4:30 बजे आमानाला भतकुंदा पुलिया के पास सामने से आ रही एक्को कार क्रमांक CG 04 QA 5290 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मर्ग क्रमांक 01/26 व 02/26 की जांच में कार चालक का कृत्य अपराध धारा 106(1) बीएनएस व 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पाए जाने पर आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध कायम किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button