Follow Us on Our Social Media
Uncategorizedअपराध / हादसा
Trending

गरियाबंद में बड़ी सफलता: जंगल से 46.31 लाख नकद, हथियार और लैपटॉप बरामद

Follow Us on Our Social Media

ई-30 ऑप्स टीम और डीआरजी धमतरी की संयुक्त कार्रवाई, माओवादियों का बड़ा डम्प पकड़ा गया

गरियाबंद जिला गरियाबंद पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। थाना मैनपुर क्षेत्र के ग्राम बडेगोबरा के सांपसाटी जंगल-पहाड़ी इलाके में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में नकद, हथियार, इलेक्ट्रॉनिक सामान और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार, शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से पूछताछ में इस डम्प की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 ऑप्स टीम और डीआरजी धमतरी की संयुक्त टीम को 28 फरवरी को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।सघन तलाशी के दौरान पहाड़ी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई।

बरामद सामग्री

  • ₹46,31,500 नकद
  • 01 भरमार बंदूक
  • 33 भरमार राउंड
  • 01 सुरका रायफल
  • 32 बीजीएल सेल
  • 01 लैपटॉप
  • 02 मोबाइल फोन
  • 10 इंसास राउंड
  • 11 एसएलआर राउंड
  • 45 एके-47 राउंड
  • 41 राउंड (.303)
  • 23 सिंगल शॉट राउंड
  • 26 राउंड (12 बोर)
  • 13 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर
  • 10 नॉन-इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर
  • भारी मात्रा में नक्सली साहित्य व अन्य सामग्री

पुलिस का दावा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान और पुनर्वास नीति के प्रभाव से धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सूचीबद्ध माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। इस डम्प की बरामदगी से भविष्य में संभावित नक्सली घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button