Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 5 लाख का इनामी माओवादी ढेर

Follow Us on Our Social Media

जगदलपुर। बस्तर संभाग में दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख रुपये का इनामी माओवादी मारा गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एसएलआर, इंसास रायफल, पिस्टल समेत बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की है।

मारे गए माओवादी की पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के एसीएम राजेश पुनेम के रूप में हुई है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार 3 मार्च को थाना गीदम क्षेत्र के ग्राम गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा हथियार और सामग्री डंप किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी राहुल कुमार उइके के नेतृत्व में डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवानों की टीम सर्चिंग के लिए रवाना हुई।

दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस टीम संदिग्ध इलाके की ओर बढ़ते हुए जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग तथा घेराबंदी कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच पहले से घात लगाए बैठे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 8 से 10 सशस्त्र माओवादियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया।

जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद माओवादी अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग के दौरान एक पुरुष माओवादी का शव बरामद किया गया। जिसकी पहचान एसीएम राजेश पुनेम के रूप में हुई। उसके पास से एसएलआर रायफल, इंसास रायफल, पिस्टल, वॉकी-टॉकी, मैगजीन और बड़ी संख्या में जिंदा तथा खाली कारतूस बरामद किए गए।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button