Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

महासमुंद में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.59 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 59 लाख रुपये के अवैध मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में रायपुर के सिलतरा स्थित बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट में की गई।

पुलिस के अनुसार, नष्ट किए गए मादक पदार्थ विभिन्न थाना और चौकियों में अलग-अलग समय पर जब्त किए गए थे। कार्रवाई से पहले सभी सामग्रियों का विधिवत भौतिक सत्यापन कराया गया, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप रही।

यह कार्रवाई कुल 35 प्रकरणों से संबंधित थी, जिनमें वर्ष 2017 से लेकर 2025 तक के मामले शामिल हैं। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 720 ग्राम ब्राउन शुगर, 7 ग्राम हेरोइन, 2576 सिरप, 11,367 कैप्सूल, 62,449 टैबलेट और 4,123 इंजेक्शन शामिल हैं।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय और जिला आबकारी अधिकारी सुनील सूर्यवंशी मौजूद रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button