Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसा
Trending

चारभांठा–मुनगासेर मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक फरार

Follow Us on Our Social Media

बागबाहरा। ग्राम डोकरपाली थाना तेंदूकोना निवासी एक युवक और उसके बहनोई सड़क हादसे में घायल हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह कक्षा 12वीं तक पढ़ा है और खेती-किसानी का काम करता है।

जानकारी के अनुसार 18 जनवरी 2026 को वह अपने बहन दामाद खिलावन कुर्रे के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HA 6059 से लड़की देखने ग्राम डोकरपाली से भैसाताल (ओडिशा) गया था। लड़की देखकर दोनों वापस अपने गांव डोकरपाली लौट रहे थे। जैसे ही वे चारभांठा को पार कर चारभांठा–मुनगासेर के बीच पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार क्रमांक CG 04 LT 0949 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी।

हादसे के बाद कार चालक मौके से चारभांठा की ओर फरार हो गया। टक्कर के कारण दोनों मोटरसाइकिल से गिर पड़े। पीड़ित को दाहिने पैर के घुटने, जांघ और अंगूठे में चोट आई, जबकि खिलावन कुर्रे के दाहिने पैर के घुटने के नीचे और जांघ में चोट लगी है।

घटना के बाद पीछे से आ रहे छोटे भाई और अन्य रिश्तेदारों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा पहुंचाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button