Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

मवेशी बाजार बंद कराने की मांग, समिति ने सौंपा ज्ञापन

Follow Us on Our Social Media

धमतरी। जिले के नगरी क्षेत्र से लगे धमतरी-कांकेर सीमा क्षेत्र में संचालित मवेशी बाजार को बंद कराने की मांग तेज हो गई है। श्री श्रृंगी ऋषि गौशाला जीव रक्षा सेवा समिति ने इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई की अपील की है।

समिति का आरोप है कि बाजार में बीमार और कमजोर पशुओं की खरीदी-बिक्री की जा रही है, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने इसे पशु कल्याण के लिए गंभीर विषय बताते हुए बाजार बंद कराने की मांग की है।

इस मुद्दे को लेकर समिति ने महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल, जिलाधीश कांकेर व धमतरी, जिला पंचायत अध्यक्षों सहित दोनों जिलों के विधायकों को भी ज्ञापन प्रेषित किया है।

ज्ञापन के माध्यम से गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की गई है। अब प्रशासन के निर्णय पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button